Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana News : बिजली चोरी पकड़ने पर SDO का ट्रांसफर, कर्मियों में रोष, विधायक पर आरोप

,

Haryana News : बिजली चोरी पकड़ने पर SDO का ट्रांसफर, कर्मियों में रोष, विधायक पर आरोप

Haryana News : बिजली चोरी पकड़ने पर SDO का ट्रांसफर, कर्मियों में रोष, विधायक पर आरोप

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ हरियाणा में बिजली विभाग के इंजीनियरों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।

मामले कि जानकारी के अनुसार बता दे कि हिसार मे दक्षिणी हरियाणा बिजली विद्युत निगम में हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले इंजीनियर 13 अप्रैल से अपनी लंबित मांगों और उचाना के एसडीओ के तबादले के विरोध में धरने पर बैठे हैं।

ऊचाना विधायक पर लगे आरोप

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि कर्मचारियों का आरोप है कि बिजली चोरी पकड़ने के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को ही प्रताड़ित किया जा रहा है। Haryana News

उनका कहना है कि एसडीओ‍ (SDO) ने बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन ऊचाना विधायक द्वारा गलत जानकारी देने के बाद अधिकारी पर कार्रवाई कर दी गई।

फिलहाल, हर जिले के मुख्यालय पर रोजाना दो घंटे का प्रदर्शन किया जा रहा है।

सरकार का प्रेशर कर्मचारियों पर मार

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे कि उचाना में बिजली चोरी पकड़ने के बाद संबंधित एसडीओ और स्टाफ का ट्रांसफर कर दिया गया। कर्मचारियों को मेवात और एसडीओ को दादरी भेजा गया है।

इंजीनियरों का कहना है कि एक ओर सरकार बिजली चोरी रोकने के सख्त निर्देश देती है, वहीं दूसरी ओर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को ही सजा दी जा रही है। इससे कर्मचारियों में भय और असंतोष का माहौल बन गया है।

धरने पर बैठे कर्मचारी

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने के दौरान सभी साक्ष्य, जैसे वीडियो और फोटो, तैयार किए गए थे। Haryana News

इसके बावजूद बिना किसी ठोस जांच के तबादले कर दिए गए।

एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र घनघस ने आरोप लगाया कि उचाना के विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को गलत जानकारी दी गई, जिसके चलते यह कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि बिना निष्पक्ष जांच के इस तरह के फैसले लेना गलत है।

कर्मचारियों कि सख्त चेतावनी

बता दे कि यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजीत बेनीवाल ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों पर बिजली चोरी रोकने का दबाव बनाती है, लेकिन जब वे इस दिशा में काम करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाती है। Haryana News

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगें नहीं मानी गईं तो चंडीगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur