Haryana Roadways Free Travels : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
बता दे की हरियाणा में, अब 40-99% विकलांग व्यक्ति भी हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
इस निर्णय से लगभग एक लाख 22 हजार दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे।
अधिसूचना जारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
हरियाणा रोडवेज की बसों में लगभग 40 श्रेणियों के यात्रियों को मुफ्त और रियायती यात्रा सुविधाएं दी जाती हैं।
2007 में, 100% विकलांग व्यक्तियों को एक परिचर सहित मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की गई थी,
जिसे 2010 में चंडीगढ़ और दिल्ली तक बढ़ा दिया गया था।
बता दे कि राज्य के दिव्यांगजन लंबे समय से मांग कर रहे थे कि यह सुविधा 100 प्रतिशत से कम दिव्यांगजनों को भी दी जाए।
इसे देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।
राज्य परिवहन अपने 24 डिपो और 13 उप-डिपो के माध्यम से लगभग 4108 बसों का संचालन करता है .
जो प्रतिदिन लगभग 11.38 लाख किलोमीटर की दूरी तय करता है और लगभग 6.03 लाख यात्रियों को ले जाता है।



