Rajasthan toll Price Hike : अगर आप भी राजस्थान में सफर करने का प्लान बना रहे है या फिर कर रहे है तो बता दे की आज से आपको टोल पर अतरिक्त पैसे चुकाने पड़ेंगें।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI ) ने देशभर में टोल दरों में संशोधन किया है।
जयपुर ग्रामीण और उसके आसपास के प्रमुख राजमार्गों पर यात्रा करना भी महंगा हो गया है।
हालांकि, कार और जीप जैसे हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) की दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
15 रुपये तक की बढ़ोतरी
एनएचएआई (NHAI )की नई दरों से बसें, ट्रक और अन्य भारी वाहन सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। अधिकांश टोल प्लाजा पर इन वाहनों के लिए 5 रुपये से लेकर 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
इस बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन क्षेत्र पर पड़ने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में बसों के माल ढुलाई और यात्री किराए में वृद्धि होने की संभावना है।
जयपुर के प्रमुख टोल प्लाजा पर दरें इस प्रकार हैं
1. टांटियावास टोल प्लाजा (जयपुर-रींगस रोड, NH-11)
- कार-जीप: एक तरफ का सफर ₹80, वापसी ₹120.
- बस/ट्रक: एक तरफ का सफर ₹265, वापसी ₹400.
- मासिक पास: ₹2610.
2. दौलतपुरा टोल प्लाजा (जयपुर-दिल्ली मार्ग, NH-48)
- कार-जीप: एक तरफ का सफर ₹80, वापसी ₹115.
- बस/ट्रक: एक तरफ का सफर ₹265, वापसी ₹395.
- मासिक पास: ₹2590.
3. नेकावाला टोल प्लाजा (मनोहरपुर-दौसा हाईवे, NH-11A)
बस/ट्रक: एक तरफ का सफर ₹210, वापसी ₹315.
कार-जीप: एक तरफ का सफर ₹60.
अधिक जानकारी के लिए बता दे की एनएचएआई (NAHI ) हर साल 1 अप्रैल से टोल दरों की समीक्षा करता है और परिवर्तन थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आधार पर लागू किए जाते हैं।
जयपुर ग्रामीण के इन प्रमुख मार्गों पर प्रभावी नई दरों के साथ, दैनिक यात्रा करने वाले ट्रांसपोर्टरों की लागत बढ़ जाएगी।
हालांकि, निजी कार मालिकों को फिलहाल बढ़ोतरी से छूट दी गई है, जो आम जनता के लिए एक आंशिक राहत है।
