Rajasthan Heatwave Alert : राजस्थान के तापमान में जबरदस्त बदलाव दिखा है। बता दे की प्रदेश के तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मार्च की शरुवात में गर्मी देखने को मिली है। होली के बाद लगातार पारा उचलल रहा है वहीँ शुक्रवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
राजस्थान में यलो हीटवेव का अलर्ट जारी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन सिस्टम जो लम्बे समय से एक्टिव है उसके कारण राजस्थान समेत गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में समय से पहले गर्मी की शुरूआत हुई। IMD ने अगले सप्ताह से पश्चिमी राजस्थान में तेज हीटवेव चलने की संभावना जताते हुए 9, 10 मार्च का यलो अलर्ट जारी किया है।
पारा सामान्य से 9.4 डिग्री ऊपर
अधिक जानकारी के लिए बता दे की राज्य के गंगानगर इलाके में शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री ऊपर दर्ज हुआ। जबकि जैसलमेर में तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर, चूरू में 7.3, जयपुर में 6.7, बीकानेर में 6.9, जोधपुर, कोटा में 4.9, अजमेर में 5.6 और बाड़मेर में 5.1 डिग्री ऊपर दर्ज हुआ। Rajasthan Weather
रात में हल्की राहत
दिन के अलावा अब प्रदेश में रात को मौसम विपरीत देखने को मिल रहा है। दिन में तेज झुलसाने वाली गर्मी के बाद राज्य में देर शाम से लोगों को राहत मिल रही है। रात में तापमान में गिरावट होने से ठंडक बढ़ती है।
पिछले 24 घंटों में मौसम
पिछले 24 घंटों की बात करें तो सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अलवर, करौली और दौसा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कोटा, जयपुर, फलोदी को छोड़कर शेष सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में दर्ज हुआ। Rajasthan Weather
