Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Jaipur Viral Video: जयपुर में तत्काल प्रभाव से दो पुलिसकर्मी निलम्बित, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

, ,

Jaipur Viral Video: जयपुर में तत्काल प्रभाव से दो पुलिसकर्मी निलम्बित, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

Jaipur Viral Video: जयपुर में तत्काल प्रभाव से दो पुलिसकर्मी निलम्बित, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

Jaipur Viral Video : जयपुर में एक गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ की गंभीर घटना ने सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस विभाग के साथ साथ पुरे प्रदेश में हडकम्प मच गया है। एक के बाद एक ऐसी घटनाओं ने पुलिस को भी अब सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। वहीँ इस वीडियो वायरल होने के बाद दो पुलिस कर्मचारियों पर भी गाज गिरी है।

दो पुलिस वाले ससपेंड

वहीँ दूसरी तरफ आरोपियों का पता लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, ड्यूटी अधिकारी एएसआई महेश चंद और मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अंगद राम को जांच में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है।

आरोपी की पहचान राहुल गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में राजस्थान और मध्य प्रदेश में छापेमारी कर रही हैं। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने कहा कि यह मामला रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया। जाँच के दौरान, यह पता चला कि पीड़ित ने 26 मार्च, 2026 को पुलिस स्टेशन जवाहर सर्कल में शिकायत दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, 25 मार्च को शाम करीब 6.10 बजे सेक्टर-9 मालवीय नगर इलाके में एक युवक पीछे से आया और गर्भवती महिला को पकड़ लिया, उसे अनुचित तरीके से छुआ और उसके साथ छेड़छाड़ की।

महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने पत्थर उठाकर धमकाया और मौके से भाग गया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 170/2026 धारा 74, 75(2), 78 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच अब थाना प्रभारी आशुतोष सिंह को सौंपी गई है।

शरण देने वालों की भी खेर नहीं

एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल ने बताया कि सोशल मीडिया पर राजधानी जयपुर में लगातार हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर किरकिरी हुई तो अब पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के लिए 3 किमी क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

इसके अलावा चालानशुदा आरोपियों को रिकॉर्ड खंगाला, तब जाकर उसकी पहचान की गई। उन्होंने बताया कि शरण देने वाले को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

MP का रहने वाला है युवक

पुलिस की ओर से तीन किमी दूरी तक के CCTV फुटेज खंगालने के साथ रूट मैप तैयार कर आरोपी को चिन्हिृत किया गया।

आरोपी की पहचान राज गुर्जर निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह मालवीय नगर स्थित एक स्पा सेंटर में काम करता है। पुलिस की ओर से आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur