DA Hike 2026 : 18 अप्रैल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए काफी लम्बें समय का इन्तजार खत्म कर दिया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दी ।
1 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस फैसले से 50.46 लाख सरकारी कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा होगा।
इस वृद्धि के साथ, कुल महंगाई भत्ता अब 58% से बढ़कर 60% हो गया है।
सरकार का कहना है कि डीए में यह 2% की वृद्धि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय किए गए फॉर्मूले के अनुसार है।
इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती कीमतों और मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करना है ताकि सरकारी कर्मचारियों की क्रय शक्ति बनी रहे।
जनवरी से मिलेगा लाभ
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस बार DA बढ़ोतरी में भले ही देरी हुई है लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि डीए और डीआर में यह वृद्धि 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगी।
कर्मचारियों को जनवरी से अप्रैल 2026 तक बकाया भी मिलेगा। बढ़ा हुआ भत्ता अगले 2-3 महीनों के वेतन से शुरू हो सकता है। इस फैसले से राज्य के खजाने पर 6,791.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
50, 000 रुपये का मूल वेतन डीए की गणना ?
50, 000 रुपये मूल वेतन के प्रतिशत के रूप में की जाती है। यदि आपका मूल वेतन ₹50,000 है, तो महंगाई भत्ते (DA) में 2% की वृद्धि का सीधा प्रभाव आपकी जेब पर पड़ेगा।
अब तक, आपको 58% की दर से DA के रूप में ₹29,000 मिल रहे थे, जो अब 60% के बाद बढ़कर ₹30,000 हो जाएगा।
इसका सीधा सा मतलब है कि आपके मासिक वेतन में 1,000 रुपये की वृद्धि होगी और आपको वार्षिक आधार पर कुल 12,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
DA की गणना कैसे की जाती है?
महंगाई भत्ते का निर्धारण श्रम मंत्रालय द्वारा जारी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर किया जाता है।
आम तौर पर, सरकार हर 6 महीने में डीए को संशोधित करती है। जुलाई 2025 में भत्ता 54% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया था।



