Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ ओलावर्ष्टि की चेतावनी, पारा 40 डिग्री पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

, ,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ ओलावर्ष्टि की चेतावनी, पारा 40 डिग्री पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ ओलावर्ष्टि की चेतावनी, पारा 40 डिग्री पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के लोगों को भीषण गर्मी से राहत की खबर है। वहीँ किसानों के लिए चिंता बढ़ने वाली है। बता दे की आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 मार्च को राज्य में आंधी और बारिश हो सकती है।

राजस्थान में बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 मार्च को 19 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बुधवार को 2 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले २४ घंटे में मौसम

पिछले २४ घंटों की बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा। यह एक धूप वाला दिन था। जैसलमेर, बाड़मेर और अन्य सीमावर्ती जिलों में हल्की से मध्यम गर्मी की स्थिति बनी रही।

बाड़मेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिलानी (झुंझुनू) में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 39, चुरू में 38.7, जोधपुर में 38.6 और जैसलमेर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

14 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि 14 मार्च को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस प्रणाली का प्रभाव 14 और 15 मार्च को देखा जा सकता है।

इसके चलते राज्य में गरज के साथ हल्की बारिश और तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur