Naharbandi in Nagaur: गर्मी का सीजन शरू होते ही राजस्थान के लोगों के लिए अब परेशानी बढ़ने वाली है। बता दे की प्रदेश में वैसे ही इस मौसम में पानी की किल्लत देखने को मिलती है। वहीँ 45 दिन की नहर बंदी के बाद 785 गांव के लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। बता दे की यह बंदी 20 मार्च से अगले डेढ़ महीने तक नहरबंदी होगी, जिससे पूरे जिले में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी. वहीं इसे लेकर जलदाय विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है और नहरबंदी को देखते हुए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं.
डीडवाना जिले 45 दिन की नहरबंदी
अधिक जानकारी के लिए बता दें कि डीडवाना जिले को मीठा पानी सप्लाई करने वाली इंदिरा गांधी मुख्य नहर में साफ-सफाई और मरम्मत कार्य के चलते 20 मार्च से 3 मई तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी, जिसका सीधा असर जिले की पेयजल व्यवस्था पर पड़ेगा. वहीँ आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जबकि प्रशासन के लिए भी यह समय आसान नहीं होने वाला है।
अधिशासी अभियंता ने दी ये जानकारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की जिले में की जा रही नहरबंदी को लेकर नहरी परियोजना के अधिशासी अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि पंजाब स्थित फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य के कारण नहरबंदी की घोषणा की गई है. इस अवधि में जिले की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहेगी.
785 गांवों में हो सकता है जल संकट
अधिशासी अभियंता अजीत सिंह ने आगे बताया कि डीडवाना जिले जिले के 8 शहरों और 785 गांवों में जलापूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए जल भंडारण क्षमता बढ़ाने और स्थानीय स्रोतों को सक्रिय करने का काम तेज कर दिया गया है. इसे लेकर विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती नहरबंदी के दौरान नियमित और संतुलित जल वितरण सुनिश्चित करना होगी.
