Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Weather Update : हरियाणा में एक्टिव हुआ कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, सुबह सुबह बादलों की आवाजाही, जानें अब कैसा रहेगा मौसम

,

Haryana Weather Update : हरियाणा में एक्टिव हुआ कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, सुबह सुबह बादलों की आवाजाही, जानें अब कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update : हरियाणा में एक्टिव हुआ कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, सुबह सुबह बादलों की आवाजाही, जानें अब कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में देर रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। नया सिस्टम एक्टिव होने से बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। हरियाणा में अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक देखने को मिल रहा है। अब प्रदेश में दोपहर को कड़ाके की गर्मी देखने को मिल रही है ।

पिष्ठ्ले 24 घंटों में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पिछले २४ घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

11 मार्च और इसके बाद 14 मार्च को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इनके प्रभाव से मार्च के पहले पखवाड़े में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना रहेगा और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। हरियाणा में केवल बादलों की आवाजाही और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। ज्यादा बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं, जिससे तापमान में केवल हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

समय से पहले फसलों में पकाव

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में लगातार हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसका असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। जिन फसलों को पकने में अभी 15 से 20 दिन का समय था, उनमें समय से पहले दानों में पकाव आने लगा है। यह स्थिति किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

19 मार्च से हरियाणा में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मार्च के दूसरे पखवाड़े में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 19 मार्च के आसपास और उसके बाद मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।