आज का मौसम 15 April 2026 : उत्तर भारत में अब गर्मी का प्रकोप शरू हो गया है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा, राजस्थान , पंजाब में गर्मी का असर दिखने को मिलेगा। बता दे की दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बदलवाई मिलने की संभावना है।
पंजाब और हरियाणा में मौसम
पंजाब और हरियाणा में दिन का तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, लेकिन पूरे क्षेत्र में लू चल सकती है।
अप्रैल के मध्य में, इन राज्यों में तापमान आम तौर पर 25 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है और कभी-कभी हल्की बारिश होती है, जिससे मौसम में मामूली बदलाव होता है।
बिहार में मौसम बदल गया है। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और दोपहर में कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है । बारिश और तेज हवा के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
राजस्थान में मौसम दो रंग दिखा रहा है। पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है, जबकि पूर्वी हिस्सों में धूल भरी आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मध्य प्रदेश में भी मौसम शुष्क रहा। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ लू चलने के आसार जताये जा रहे है। तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होगी। तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
महाराष्ट्र और गुजरात में स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों राज्यों में तापमान 38-42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि, हल्की हवाएं कुछ तटीय क्षेत्रों में कुछ राहत ला सकती हैं, लेकिन वर्तमान में गर्मी से राहत की उम्मीद बहुत कम है।
दक्षिण भारत में, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चली जबकि कुछ स्थानों पर गर्मी और उमस रही। भारत के केरल और कर्नाटक राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है।



