Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam : राजस्थान हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें कहाँ कहाँ होगी बारिश?

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
, ,

Kal Ka Mousam : राजस्थान हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें कहाँ कहाँ होगी बारिश?

Kal Ka Mousam: राजस्थान समेत देशभर में कल 22 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम पूर्वानुमान, देखें नई रिपोर्ट

Kal Ka Mousam : देशभर में अब कड़ाके की गर्मी का कहर देखने को मिलने वाला है। पिछले कई दिनों से लगातार देश के कई राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीँ उत्तर भारत में आने वाले दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है। वहीँ कई राज्यों में कल मौसम खराब रहने वाला एक नए सिस्टम से कई राज्यों में बारिश के साथ साथ बर्फ़बारी का कहर देखने को मिलने वाला है। चलिए जानते है हरियाणा -राजस्थान समेत देशभर में 7 मार्च शनिवार को कैसा रहेगा मौसम

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 7 से लेकर 10 मार्च तक बर्फबारी के अलावा हल्की बारिश का अनुमान।
उत्तराखंड में 8 से लेकर 10 मार्च तक बर्फबारी और बारिश का अलर्ट।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 7 से 10 मार्च तक बर्फबारी के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना।
कोंकण के कुछ इलाकों में मौसम गर्म रहने की संभावना जताई गई है।
गुजरात और आंध्र प्रदेश में 6 मार्च को गर्म और आर्द्र मौसम का अनुमान।
मन्नार की खाड़ी के करीब दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे बारिश की संभावना है।

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में अब फिर धीरे अब गर्मी ने अपने पैर पसारने शरू कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 7 मार्च से दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे रातें भी पहले की तुलना में अधिक गर्म महसूस होंगी।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की यूपी में कल ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। IMD के मुताबिक दोपहर में अचानक से गर्मी बढ़ेगी। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में गर्मी अब रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। बता दे की प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब दोपहर को जबरदस्त गर्मी देखने को मिल रही है। 40 के पार पहुंच चूका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र के अनुसार गुजरात और उससे सटे अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रतिचक्रवाती तंत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तमिलनाडु में कल कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में पूरे तमिलनाडु में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि मौजूदा वायुमंडलीय स्थितियों के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में सप्ताह के अंत में हल्की बारिश हो सकती है।

हरियाणा में कल का मौसम

हरियाणा में कल भी मौसम शुष्क रहने वाला है। आने वाले दिनों में तापमान की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीँ तापमान में भी उछाल देखने को मिल सकता है। वहीँ अगले 14 दिन के भीतर कई शहरों में गर्म हवाएं चलने के आसार नजर आ रहे है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur