Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Weather Alert : हरियाणा में सुबह सुबह छाई धुंध, दिन का पारा 7°C तक चढ़ा; जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

,

Haryana Weather Alert : हरियाणा में सुबह सुबह छाई धुंध, दिन का पारा 7°C तक चढ़ा; जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Alert : हरियाणा में सुबह सुबह छाई धुंध, दिन का पारा 7°C तक चढ़ा; जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह सुबह धुंध देखने को मिल रही है। वहीँ दिन के तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। बता दे की प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 3 शहरों में तापमान 35°C या उससे अधिक दर्ज किया गया। जिनमें हिसार सबसे गर्म रहा जहां 35.5°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

रात के तापमान में भी उछाल

रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। प्रदेश के 5 शहरों में न्यूनतम तापमान 17°C से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे रात में भी हल्की गर्माहट महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी की संभावना है।

सुबह सुबह छाई धुंध

वहीं सोनीपत -सिरसा हिसार में सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और चारों तरफ घनी धुंध छा गई। इस दौरान सोनीपत विजिबिलिटी भी जीरो हो गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अगले 7 दिन हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने वाला है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले लगभग 0.6°C की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से करीब 7°C अधिक रहा। करनाल, रोहतक, गुरुग्राम और अंबाला में भी पारा 31 से 34 डिग्री के बीच बना रहा। दिन में तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण लोगों को दोपहर में गर्मी का ज्यादा अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के शुरुआती दिनों में ही यह तापमान सामान्य से अधिक है।