Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Weather Update : हरियाणा में 35°C पार पहुंचा पारा, आज से हल्के बादल छाएंगे; जानें अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

, ,

Haryana Weather Update : हरियाणा में 35°C पार पहुंचा पारा, आज से हल्के बादल छाएंगे; जानें अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather Update : हरियाणा में 35°C पार पहुंचा पारा, आज से हल्के बादल छाएंगे; जानें अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather Update : हरियाणा में मार्च की शरुवात से ही गर्मी के तेवर बदल गए है। कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वहीँ आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तेजी से तापमान बढ़ेगा। वहीँ प्रदेश के कई जिलों में बादलवाही भी देखने को मिल सकती है। राज्य का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जिलों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीँ अगले 72 घंटे तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

हरियाणा में तापमान

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में सबसे अधिक 35°C तापमान पलवल में रिकॉर्ड हुआ। हिसार में पारा 33.5°C, नारनौल में 33.5°C, महेंद्रगढ़ में 33.4°C, नूंह में 33.6°C, भिवानी में 34.2°C और गुरुग्राम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पारा 33 डिग्री से पार रहा। औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1°C अधिक रहा, जो तेज गर्मी की आहट दे रहा है।

अगले 3 दिन हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार 2–3 दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बीच-बीच में हल्की बादलवाही संभव है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। दिन का तापमान 34–35 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों को दोपहर में धूप से बचाव की सलाह दी गई है।चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग (Agricultural Meteorology Department HIsar) के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

पश्चिमी- विक्षोभ के आंशिक प्रभाव

अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रदेश में पश्चिमी- विक्षोभ (WD) के आंशिक प्रभाव से 4 मार्च रात्रि से 7 मार्च के दौरान राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई आने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।