Rajasthan Weather Update : राजस्थान के लोग अब गर्मी के लिए तैयार हो जाएँ। बता दे की प्रदेश में लगातार बढ़ रही है। बाड़मेर और जैसलमेर के बाद कोटा में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। चुरू, चित्तौड़गढ़ में भी कल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
पश्चिमी राजस्थान में दिन में थोड़ी गर्म हवाएँ चलने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 17 अप्रैल से राज्य में लू चलने की चेतावनी दी है।
पिछले २४ घंटों में मौसम
पिछले 24 घंटों में राजस्थान के सभी जिलों में मंगलवार सुबह से शाम तक आसमान साफ रहा। शहर के कई हिस्सों में धूप खिली रही जो देर शाम तक जारी रही।
दिन का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सीकर, झुंझुनू में बादल छाए रहे
दिन में गर्मी और धूप के बाद झुंझुनू, सीकर और अलवर के कुछ इलाकों में शाम को हल्के बादल छा गए। हल्की हवा चली और मौसम बदल गया। इस बीच, शहर के कुछ हिस्सों में शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई।
इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने भविष्यवाणी की है कि इस सप्ताह राज्य में गर्मी की लहर तेज होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के लिए 17 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 अप्रैल को श्रीगंगानगर और बाड़मेर जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है।



