Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam : मौसम फिर लेगा करवट, 8 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट; देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

,

Kal Ka Mousam : मौसम फिर लेगा करवट, 8 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट; देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam : देश के 5 राज्यों में ताबडतोड बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Moousam 8 march 2026 : हरियाणा राजस्थान से लेकर उत्तर भरत में जहां गर्मी से हाल बेहाल है वहीँ कई राज्यों में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। बता दे की दिन में धुप से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है जिससे लोगों के पसीने छूट रहे है। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में अगले चार दिनों में यानी 9 मार्च तक दिन का तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में यह 6 से 8 डिग्री तक ज्यादा रह सकता है। चलिए जानते है देशभर में कल रविवार 8 मार्च को मौसम कैसा रहेगा

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 9 से 11 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 13 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हल्की बारिश हो सकती है।

7 से 9 मार्च तक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है।

8 से 10 मार्च तक, बिहार में हल्की बारिश हो सकती है।Kal Ka Moousam

9 और 10 मार्च, झारखंड में बारिश हो सकती है।

9 से 11 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

हरियाणा राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम


हरियाणा राजस्थान में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। वहीँ आने वाले दिनों में तापमान में अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दोनों राज्यों के सामने तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। वहीँ आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा साथ हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।Kal Ka Moousam

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 8 मार्च को मौसम साफ रहेगा। जबकि तापमान के 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। कई जगहों पर तापमान नॉर्मल से अधिक हो सकता है। वहीं 9 और 10 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक हवा की स्पीड 16 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। लोग दोपहर में यात्रा करने से बच रहे हैं। IMD के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक हो सकता है। जबकि 9 और 10 मार्च के दौरान पूर्वी उत्तर-प्रदेश के आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। 9 और 10 मार्च को गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना भी जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिन का तापमान सामान्य से 8 से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। 7–13 मार्च के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 8 मार्च को कुछ जगहों पर मौसम में परिवर्तन देखने को भी मिल सकता है।Kal Ka Moousam