Rajasthan State highway 14 update : राजस्थान के लोगों को पिछले काफी समय से State highway 14 से काफी उम्मीदें जगी हुई थी। बता दे कि लम्बें इन्तजार के बाद इस हाईवे को फोरलेन कि मजूरी मिली थी। लेकिन लोगों को अभी भी इसका इन्तजार है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि अलवर, बहरोड वाया सोडावास स्टेट हाईवे 14 चौड़ाइकरण एवं फोरलेन की डीपीआर भी बन चुकी है, मगर स्टेट हाईवे 14 की चौड़ाईकरण एवं फोरलेन निर्माण कब तक शुरू होगा। आए दिन जाम और हादसे बन चुके हैं।
आम सामाजिक कार्यकर्त्ता के अनुसार अलवर, बहरोड वाया सोडावास मार्ग पर यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ चुका है। जिससे प्रतिदिन जाम, दुर्घटनाएं और जनजीवन की परेशानी आम बात हो गई है।
दो लेन से बनेगा फोरलेन
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि आमजन ने बताया कि यह मार्ग स्टेट हाईवे 14 (State highway 14) दो लेन का है, जबकि इस पर प्रतिदिन भारी संख्या में यात्री वाहन, व्यवसायिक परिवहन और भाहरी वाहन गुजरते हैं।
जिससे वाहन चालकों के साथ साथ अन्य लोगों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ इस हाईवे (State highway 14) को फोरलेन के लिए DPR भी तैयार हो चुकी है।
सड़क की चौड़ाई भी सीमित होने के कारण सुरक्षित और सुचारू यातायात संभव नहीं हो पा रहा, जिससे सड़क हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है।
आपको बता दे इसी मार्ग से होकर रोजाना हजारों श्रद्धालु खाटू श्याम जी, गिर्राज जी, भर्तहरि, त्रिवेणी धाम, सालासर, नीमकाथाना एवं सीकर जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटक स्थलों की ओर जाते हैं।
स्टेट हाईवे पर जिंदोली घाटी में सड़क सीमित होने व घुमाव होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिससे कई लोगों की जान भी जान भी जा चुकी है।
कई शहरों का सफर होगा आसान
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि अलवर- सोडावास-बहरोड स्टेट 14 हाईवे पर रीको नीमराना, भिवाड़ी, खैरथल, अलवर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस स्टेट हाईवे पर भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों का दबाव भी रहता है। जिससे सड़के तेजी से जर्जर हो रही है और यातायात अव्यवस्था बढ़ रही है।



