Aaj ka Rashifal 2 March 2026: देशभर में होली के त्यौहार की खुशियां चल रही है। ऐसे में एकै राशियों के लिए आज का दिन अति शुभ रहने वाला है। जबकि कई राशि जातको को सावधान रहने की जरूरत है। बता दे की आपके दिन का आंकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में, सूर्योदय के समय चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे, तत्पश्चात सिंह राशि में पहुँचेंगे जहाँ केतु के साथ संयोग करेंगे—यह थोड़ा मध्यम समय कहा जाएगा। सूर्य, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में हैं।चलिए जानते है सोमवार 2 मार्च को सभी राशियों का हाल
मेष आज का राशिफल : किसी सज्जन मित्र के साथ मेल-मिलाप आपके किसी उलझे काम को संवारने में इंस्ट्रूमैंटल हो सकता है, जायज कामों पर खर्च होगा।
वृष आज का राशिफल: खेती उत्पादों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं तथा गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।
मिथुन आज का राशिफल: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों-मनोरथों में कदम बढ़त की तरफ, सरकारी मोर्चे पर आपकी पैठ, दनदनाहट बढ़ेगी।
कर्क आज का राशिफल: कमजोर सितारा के कारण किसी न किसी कम्पलीकेशन के साथ वास्ता रह सकता है, इसलिए कोई इंपोर्टैंट काम हाथ में न लें।
सिंह आज का राशिफल: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने, अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कामकाजी टूरिंग, प्लानिंग फ्रूटफुल रहेगी।
कन्या आज का राशिफल: सरकारी, गैर सरकारी कामों में कामयाबी न मिलेगी, बड़े लोगों के रवैया से निराशा होगी, वैसे फैमिली फ्रंट पर तालमेल सहयोग बढ़ेगा।
तुला आज का राशिफल: आम सितारा मजबूत जो आपके कदम को हर मोर्चे पर बढ़त की तरफ रखेगा, मगर किसी प्रबल विरोधी के साथ टकराव का भय बढ़ेगा।
वृश्चिक आज का राशिफल: जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, मान-यश की प्राप्ति, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।
धनु आज का राशिफल: इरादों में कामयाबी मिलेगी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, धार्मिक कामों में रुचि, आम हालात अनुकूल चलेंगे।
मकर आज का राशिफल: सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान लिमिट में करना ठीक रहेगा, मन भी टैंस, अशांत-सा रहेगा।
कुंभ आज का राशिफल: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, नेक कामों में ध्यान।
मीन आज का राशिफल: शत्रु नुकसान पहुंचाने के लिए हाथ से कोई मौका न जाने देंगे, इसलिए उनसे फासला रखना सही रहेगा।
