Haryana Weather Update : हरियाणा में, 19 और 20 मार्च को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम के स्वरूप को पूरी तरह से बदल दिया। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, इन दो दिनों में राज्य में कुल लगभग 180 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसका तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
वहीँ आज सुबह सुबह आलम ये है की सिरसा हिसार समेत कई जिलों में कोहरे ने लोगों को जनवरी की याद दिला दी। वहीँ आज बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
तापमान में बड़ी गिरावट
20 मार्च को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 8-10 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया और कई जिलों में पारा 20-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
लगातार बारिश, बादलों और ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी ठंड महसूस की गई, जबकि रात का तापमान सामान्य के आसपास रहा।
रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, पलवल और महेंद्रगढ़ जिले बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। अधिकांश जिलों में 5 से 20 मिमी बारिश हुई।
भिवानी में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन के तापमान में गिरावट जारी
20 मार्च को हरियाणा में अधिकतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। बारिश और आसमान में बादल छाने के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे चला गया।
सबसे कम तापमान सोनीपत में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 15.9 डिग्री और गुरुग्राम में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अंबाला में अधिकतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 10 डिग्री सेल्सियस कम है।
करनाल, हिसार और रोहतक में तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।Haryana Weather Update
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं विशेषज्ञ डॉ. ओ. पी. बिश्नोई ने कहा कि बारिश से गेहूं को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हां, अगर बारिश के साथ तेज हवा के कारण गेहूं निचे गिरने का डर है।
यदि किसानों ने पहले ही खेत की सिंचाई कर ली है और बारिश के साथ तेज हवा चल रही है, तो गेहूं को नुकशान हो सकता है
