T20 World Cup Full Update : बता दे कि T20 वर्ल्डकप आज से अपने रोमांच में पहुंच चूका है। बता दे कि अब 8 टीमों के बिच सुपर 8 कि जंग होने वाली है। ऐसे लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि भारत पाकिस्तान क्या एक बार फिर आपने सामने होंगें? बता दे कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला एक बार फिर हाई-वोल्टेज साबित हुआ। कोलंबो में खेले गए मैच में भारत ने 61 रन से शानदार जीत दर्ज कर सुपर 8 में जगह पक्की की। वहीँ पाकिस्तान ने एक बार फिर हारकर शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
ग्रुप स्टेज में फिर हारा पाकिस्तान
कोलंबो में हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। इशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर मैच का रुख तय कर दिया। मध्यक्रम में उपयोगी योगदान के बाद गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की सटीक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की बल्लेबाजी टिक नहीं सकी। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज में अपना दबदबा कायम रखा और सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लिया।
सुपर 8 का फॉर्मेट: रीमैच क्यों नहीं संभव?
ग्रुप 1: भारत, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज
ग्रुप 2: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड
हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।T20 World Cup
सेमीफाइनल में भारत पाकिस्तान हो सकते है आमने सामने
अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में भिड़ना चाहते हैं, तो दोनों को अपने-अपने ग्रुप में टॉप-2 में रहना होगा।
देखें पूरा समीकरण
- भारत ग्रुप 1 में पहले स्थान पर रहता है और पाकिस्तान ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर।
- पाकिस्तान अपने ग्रुप में टॉप करे और भारत दूसरे स्थान पर रहे।T20 World Cup
- इन परिस्थितियों में सेमीफाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला संभव है।
- हालांकि, यह पूरी तरह ग्रुप स्टेज के प्रदर्शन और नेट रन रेट पर निर्भर करेगा।
