UPSC sucess Story : UPSC के परिणामों के बाद कई शहरों और गांव में ख़ुशी की लहर दौड गई है। ऐसे ही एक कहानी राजपुरा की 22 वर्षीय रसनित कौर की है। जिन्होंने मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है. बता दे ली लगातार परिश्रम के बल पर उन्होंने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 51 प्राप्त की है. रसनित की इस सफलता से उनका परिवार और पूरा इलाका झूम उठा।
बिजली विभाग में लाइनमैन है रसनित के पिता
अधिक जानकारी के लिए बता दे की रसनित कौर बिजली विभाग लाइनमैन के रूप में काम करने वाले जसविंदर सिंह की बेटी हैं. एक साधारण परिवार से आने वाली रसनित ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.
सेल्फ स्टडी का सहारा
अधिक जानकारी के लिए बता दे की UPSC क्लियर करने के लिए लोग बड़े बड़े कोचिंग सेंटर का सहारा लेते है। लेकिन रसनित ने मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी का सहारा लिया. उन्होंने अपनी पढ़ाई को मजबूत करने के लिए ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म का भी व्यापक उपयोग किया. परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने एक पूरा साल घर पर रहकर पढ़ाई पर ध्यान दिया.
ऑल इंडिया रैंक 51 की हाशिल
अधिक जानकारी के लिए बता दे की UPSC की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. ऐसे में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल करना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
पुरे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल
रसनित की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं क्षेत्र के लोग भी उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं.
