Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा में किसानों की होगी बल्ले-बल्ले, दो जिलों में 600 करोड़ से लगेंगे दो दूध प्लांट

, ,

हरियाणा में किसानों की होगी बल्ले-बल्ले, दो जिलों में 600 करोड़ से लगेंगे दो दूध प्लांट

हरियाणा में किसानों की होगी बल्ले-बल्ले, दो जिलों में 600 करोड़ से लगेंगे दो दूध प्लांट

Haryana New Milk Plant : हरियाणा के किसानों को होली के मोके पर बड़ा तोहफा मिला है। बता दे की हरियाणा के दो जिलों में दो दूध प्लांट लगाए जायंगें। जिसपर सरकार 600 करोड़ रूपए ख़र्च करने वाली है। बता दे की किसानों को इसका भरपूर लाभ मिलने वाला है। हरियाणा सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है।

रेवाड़ी और अंबाला जिले में लगेंगें नए प्लांट

अधिक जानकरी के लिए बता दे की रेवाड़ी और अंबाला में 300-300 करोड़ की लागत से दो नए दूध प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इन दोनों प्लांट की पांच लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रोसेसिंग क्षमता होगी। बजट में वन हेल्थ पहल के तहत हिसार में हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र स्थापित किया जाएगा।

इसके लिए बजट में 30 करोड़ निर्धारित किए गए हैं। प्रदेश में सात नए पशु औषधालय खोले जाएंगे। वन हेल्थ के तहत पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों से बचाव व रोकथाम और पशुपालकों को प्रशिक्षण देने के लिए पांच करोड़ की लागत से हिसार में एक बहुउद्देश्यीय पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा।New Milk Plant

20 नई मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां

अधिक जानकारी के लिए बता दे की दूध प्लान के अलावा प्रदेश में आठ करोड़ से 20 नई मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां स्थापित होंगी। पहले से संचालित 70 इकाइयों को मिलाने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक इकाई होगी। दुधारू पशुओं को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रदेश में 100 पशुओं तक की क्षमता वाले आधुनिक डेयरी फार्म स्थापित किए जाएंगे।

सिरसा, जींद, समेत इन जिलों में खाद्य प्रयोगशालाएं बनेंगी:

अधिक जानकारी के लिए बता दे की खाद्य पदार्थों की उत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आठ नई व्यापक एकीकृत खाद्य प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। यह प्रयोगशालाएं हिसार, नारनौल, सिरसा, जींद, यमुनानगर, रोहतक, फरीदाबाद और गुरुग्राम में स्थापित होंगी। इनमें से दो प्रयोगशालाएं 24 करोड़ की लागत से वर्ष 2026-27 में स्थापित करने का लक्ष्य है।New Milk Plant