Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Google search से महिला ने ढूंढा हेल्पलाइन नंबर, कॉल करते ही खाते से उड़ा मोटा पैसा

, ,

Google search से महिला ने ढूंढा हेल्पलाइन नंबर, कॉल करते ही खाते से उड़ा मोटा पैसा

Google search से महिला ने ढूंढा हेल्पलाइन नंबर, कॉल करते ही खाते से उड़ा मोटा पैसा

Google Search fraud: आज एक हैरान कर देने वाली खबर आपके लिए लेकर आये जो जिससे आपको फायदा हो सकता है। बता दे की गूगल सर्च से किसी का नंबर निकाल कर कॉल कर रहे हैं तो सावधान रहें। जरा सी चूक से आप साइबर अपराधियों के जाल में फंस कर अपना बैंक खाता साफ करा लेंगे।

जालसाजाें ने दिया झांसा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला को जालसाजाें ने कुछ इसी तरह से झांसे में लेकर बैंक खाते से करीब 97 हजार रुपए पार कर दिए।

दरअसल सूरजपुर कस्बा निवासी अनीता दुबे ने एक कंपनी से ऑनलाइन माध्यम से कुछ कपड़े का ऑर्डर किया था। उन्होंने बैंक से 241 रुपए भी ट्रांसफर कर दिए, लेकिन ऑर्डर निरस्त हो गया।

कस्टमर केयर से शिकायत दर्ज कराने पर उन्होंने गूगल सर्च से उक्त कंपनी के नाम से शो कर रहे मोबाइल फोन के नंबर पर कॉल कर समस्या बताई। Google Search fraud

उधर, से कंपनी कर्मी बन कर बात कर रहे जालसाज ने रुपए वापस कराने का झांसा दिया। उसने कहा कि एक लिंक भेज रहे हैं, उसमें रुपए कटने से संंबंधित पूरी डिटेल भरिए।

पीड़िता ने जैसे ही लिंक पर क्लिक कर जालसाज के बताए अनुसार प्रक्रिया पूरी करते ही 97737 रुपए उनके बैंक खाते से ट्रांसफर हो गए। Google Search fraud

ठगी का पता कैसे चला?

अधिक जानकारी के लिए बता दे की बैंक का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur