Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana news: हरियाणा में महिलाओं की बल्ले बल्ले, गाड़ी खरीदने पर मिलेगी छूट, सीएम सैनी का एलान

, , ,

Haryana news: हरियाणा में महिलाओं की बल्ले बल्ले, गाड़ी खरीदने पर मिलेगी छूट, सीएम सैनी का एलान

Haryana news: हरियाणा में महिलाओं की बल्ले बल्ले, गाड़ी खरीदने पर मिलेगी छूट, सीएम सैनी का एलान

Haryana : हरियाणा के महिलाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि प्रदेश कि महिलों को आज बजट में बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने महिलों के लिए बड़े एलान किये है।

जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया।

यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। अभी CM सैनी बजट भाषण पढ़ रहे हैं।

लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने की घोषणा

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि बड़ी ख़ुशी कि बात ये है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने की घोषणा की है। 25 सितंबर 2026 से इस योजना के अंतर्गत पात्रता आय सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए कर दिया जाएगा।

इस बजट में इस योजना के तहत 6500 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। पिछले साल बजट में इसके लिए 5 हजार करोड़ रुपए रखे गए थे।

गाडी खरीदने पर टैक्स में छूट

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अगर कोई महिला अपने नाम पर गाड़ी खरीदती है, तो उसे टैक्स में 1% की छूट मिलेगी, जिससे महिलाओं को गाड़ी खरीदने में मदद मिलेगी। इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने पर टैक्स में पहले से ही 20% की छूट मिल रही है, जिसे और बढ़ाया जाएगा, ताकि लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने के लिए प्रोत्साहित हों और प्रदूषण कम हो।

इसके अलावा, नूंह, फरीदाबाद, अंबाला और गुरुग्राम में ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे, ताकि अच्छे ड्राइवर तैयार हो सकें।

सभी सरकारी बसों और टैक्सियों में ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन लगाए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur