Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / New Railway Line : दो नई रेल लाइनों का काम शुरू, चार साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट; हरियाणा दिल्ली समेत 4 राज्यों की बदल जायगी तस्वीर

, ,

New Railway Line : दो नई रेल लाइनों का काम शुरू, चार साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट; हरियाणा दिल्ली समेत 4 राज्यों की बदल जायगी तस्वीर

New Railway Line : दो नई रेल लाइनों का काम शुरू, चार साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट; हरियाणा दिल्ली समेत 4 राज्यों की बदल जायगी तस्वीर

Ambala-Delhi New Railway Line : हरियाणा दिल्ली समेत 4 राज्यों के लाखों लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर दो नई रेल लाइनों (अप-डाउन) का सर्वे शुरू हो गया है। करीब 194 किलोमीटर रेल लाइन पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों की तस्वीर बदल देगी।

जमीनों के रेट में भी आएगा उछाल

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस नई रेल लाइन के प्रोजेक्ट पर करीब 5,983 करोड़ रुपये निर्धारित कर दिए गए हैं। रेलवे के लिए यह परियोजना रेलवे के लिए अहम है। बता दे की नई रेल लाइनों के लिए कई स्थानों पर जमीन का अधिग्रहण भी होगा। जिससे जमीनों के रेट में भी उछाल आएगा। वहीँ साथ साथ रेलयात्रियों और रेलवे को तो फायदा होगा, रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे।

अंबाला- दिल्ली रेल लाइन प्रोजेक्ट कब पूरा होगा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की दिल्ली से आई टीम ने अंबाला की ओर सर्वे शुरू कर दिया है। चार वर्षों में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पानीपत जंक्शन से अंबाला तक डाउन लाइन की तरफ और दिल्ली की तरफ अपलाइन के साथ नई लाइनें बिछेंगी। यह परियोजना अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत के यात्रियों के लिए सबसे बड़ा फायदा देगा।

नई रेल लाइन बिछने से होंगें कई फायदे

  • नई रेल लाइनें बिछने के बाद ट्रेनों की क्रासिंग का समय भी कम होगा।

    दो नई लाइनों के बिछने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी।
  • नई ट्रैन चलने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलेगा।
  • ट्रेनें बढ़ने से यात्रियों को ट्रेनों में सीट मिल जाएगी और रेलवे को राजस्व मिल सकेगा।
  • दिल्ली-अंबाला नई रेल का यह प्रोजेक्ट रोजगार के मौके भी बढ़ाएगा।
  • ट्रेनों के लिए जहां प्लेटफार्मों का विस्तार होगा, वहीं स्टालों की संख्या भी बढ़ जाएगी।
  • इसी तरह यात्रियों के लिए टिकट लेना और आरामदायक करने के लिए रेलवे द्वारा स्टेशन परिसर से बाहर भी टिकट घर दिए जा सकेंगे।