Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में, किसानों की चिंता कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
वहीँ कल भी किआ जिलों में बारिश से नुकशान पहुंचा था। बता दे की पश्चिमी विक्षोभ (WD) गर्मी के मौसम में सर्दी को वापस ले आया।
शनिवार को एक नई प्रणाली सक्रिय की गई थी। इसके कारण जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर सहित अन्य सीमावर्ती जिलों का मौसम बदल गया है।
जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। राज्य के 8 जिलों में आज येलोअलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों में मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, फलोदी में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।
जैसलमेर के कई इलाकों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे वहां की फसल को नुकसान पहुंचा।
जैसलमेर के रामगढ़ और कुचड़ी सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र थे।
प्रदेश में तापमान
अधिक जानकारी के लिए बता दे की सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी जिलों में फिर से ठंड बढ़ गई है और यहां के लोगों ने दोपहर में थोड़ी ठंड महसूस की।
बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, जैसलमेर में 31.4 डिग्री, जोधपुर में 32.4 डिग्री, बीकानेर में 31.6 डिग्री, चुरू में 31.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 30.4 डिग्री और हनुमानगढ़ में 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। झुंझुनू में 29.5 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 27.5 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 31.3 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनू में 28.8 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 29.4 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 30.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 30.8 डिग्री सेल्सियस और उदयपुर में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह से दोपहर तक आसमान साफ रहा, लेकिन दोपहर में मौसम बदल गया और कई जगहों पर छिटपुट बादल दिखाई दिए।

मौसम विभग के ताज अपडेट के अनुसार बता दे की न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री, जैसलमेर में 17.7 डिग्री, चुरू में 15.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 16 डिग्री, अलवर में 12.9 डिग्री, जयपुर में 16.7 डिग्री, सीकर में 15 डिग्री, पिलानी में 17 डिग्री और अजमेर में 16.7 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, “राजस्थान में एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (WD) हो गया है।
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर मंडल और शेखावाटी क्षेत्र में 22 मार्च को आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा।
हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक शुष्क रहने की संभावना है।
