Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana News : आज 1 अप्रैल से रद्दी हो जाएंगे आपके सर्टिफिकेट, अब दोबारा करने होंगे ये आवेदन ?

,

Haryana News : आज 1 अप्रैल से रद्दी हो जाएंगे आपके सर्टिफिकेट, अब दोबारा करने होंगे ये आवेदन ?

Haryana News : आज 1 अप्रैल से रद्दी हो जाएंगे आपके सर्टिफिकेट, अब दोबारा करने होंगे ये आवेदन ?

Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने युवाओं के लिए एक बड़ी जानकारी साँझा की है जो युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है।

बता दे की आज 31 मार्च 2026 है, इसलिए आपके पुराने प्रमाणपत्रों की वैधता आज ही समाप्त हो रही है।

कल यानी 1 अप्रैल से एक नया चरण शुरू हो रहा है। हरियाणा में आरक्षण का लाभ उठाने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए 1 अप्रैल 2026 से एक नया चरण शरू होने वाला है।

वित्त वर्ष 2025-26 आज समाप्त हो रहा है, जिसका सीधा असर आपके दस्तावेजों पर पड़ेगा।

आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर युवाओं को इस बारे में सतर्क किया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि युवाओं को इस बारे में गंभीर होना चाहिए।

इन सर्टिफिकटों की वैधता हो जाएगी खत्म…
​BC-A और BC-B श्रेणी: हरियाणा में पिछड़ा वर्ग (A और B) के प्रमाण पत्र ‘क्रीमी लेयर’ और ‘नॉन-क्रीमी लेयर’ की आय सीमा पर आधारित होते हैं।

.
31 मार्च के बाद पुरानी आय रिपोर्ट मान्य नहीं होगी।

​EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): हरियाणा सरकार ने हाल ही में जनवरी 2026 में आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख की थी।

अगर आपने जनवरी में भी सर्टिफिकेट बनवाया था, तो भी वह आज (31 मार्च) तक ही वैध है।

​नया आवेदन: युवाओं 1 अप्रैल 2026 के बाद फ्रेश सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना होगा।

यह सर्टिफिकेट आने वाली ग्रुप C, ग्रुप D और HPSC की सभी भर्तियों के लिए पूरे एक साल तक मान्य रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur