Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / 1 अप्रैल से महंगा होगा रोड पर आपका सफर, NHAI का बड़ा फैसला: जानें जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

, ,

1 अप्रैल से महंगा होगा रोड पर आपका सफर, NHAI का बड़ा फैसला: जानें जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

1 अप्रैल से महंगा होगा रोड पर आपका सफर, NHAI का बड़ा फैसला: जानें जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

Toll TAx Price Hike : राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले करोड़ों मोटर चालकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ फास्टैग वार्षिक पास की कीमतों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। नई दरें 1 अप्रैल, 2026 से देश भर के टोल प्लाजा पर लागू होंगी।

वार्षिक पास में की गई बढ़ोतरी

एनएचएआई द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के लिए उपयोग किए जाने वाले वार्षिक पास की कीमत में 75 रुपये की वृद्धि की गई है। पहले लोगों को 3,000 रुपये देने पड़ते थे, अब नई कीमत 3,075 रुपये रखी गई है। इसमें 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि बढ़ोतरी मामूली लग सकती है, लेकिन इसका निश्चित रूप से ‘दैनिक यात्रियों’ के मासिक बजट पर प्रभाव पड़ेगा जो नियमित रूप से राजमार्ग का उपयोग करते हैं।

यह पास उन वाहन मालिकों के लिए बेहद फायदेमंद है जो टोल के आसपास रहते हैं या काम के सिलसिले में रोजाना टोल पार करते हैं।

इसके मुख्य लाभ हैं
कैशलेस सुविधा: बार-बार टोल भुगतान की झंझट से मुक्ति।
समय की बचत: टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में नहीं फंसना पड़ता।
किफायती: सिंगल ट्रिप भुगतान के मुकाबले एनुअल पास काफी सस्ता पड़ता है।

क्यों बढ़ाई गईं कीमतें?

मिली जानकारी के लिए बता दे की NHAI हर साल थोक मूल्य सूचकांक (WPI) और नेशनल हाईवे के रखरखाव (Maintenance) की लागत के आधार पर टोल दरों और पास की कीमतों में संशोधन करता है। 1 अप्रैल से होने वाला यह बदलाव इसी वार्षिक प्रक्रिया का हिस्सा है।