Shekhawati Live

Video News : झुंझुनूं में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने अंता प्रत्याशी मोरपाल सुमन के वायरल पत्र पर दी प्रतिक्रिया 
 
 
Education Minister inaugurates development projects in Bagad, Jhunjhunu

झुंझुनूं, बगड़ नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और वरिष्ठ नेता मुकेश दाधीच मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़ ने अतिथियों का पारंपरिक साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भीड़ ने कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाया।

शिक्षा मंत्री ने डोटासरा पर साधा निशाना
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस सरकार और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मिड-डे मील योजना में 2 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रष्टाचारियों तक जांच की आंच पहुंचेगी।

डोटासरा के जेल बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा,
अगर मैं जेल गया तो केवल सुपरविजन के लिए जाऊंगा, क्योंकि मैंने न पेपर लीक में पैसे खाए और न तबादलों में।

उन्होंने शिक्षा सुधार का रोडमैप साझा किया:

  • जर्जर स्कूलों की मरम्मत और नए भवनों के लिए 600 करोड़ रुपये खर्च होंगे

  • केंद्र से जल्द 1000 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध होगी

  • 20 हजार शिक्षक पद भर चुके हैं, बाकी रिक्तियों के लिए फाइलें चयन बोर्ड को भेज दी गई हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का संदेश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और अंता प्रत्याशी मोरपाल सुमन के वायरल पत्र पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हार की समीक्षा सतत प्रक्रिया है और संगठन स्तर पर गहन विश्लेषण जारी है। हर कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी और उसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।