Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : शादी में आए दामाद की हुई मौत, दो साले गंभीर घायल

, ,

Video News : शादी में आए दामाद की हुई मौत, दो साले गंभीर घायल

Wedding procession vehicle accident in Bhavnadesar leaves one dead

सड़क हादसे में वाहन पलटा, दामाद की मौत, दो साले गंभीर

चूरू जिले में शादी समारोह में आए दामाद की सड़क हादसे में मौत हो गई तथा दो जने घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।

YouTube video

घटना को लेकर रतनगढ़ के गांव भावनदेसर निवासी दुर्गादत्त जाट ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्गादत्त द्वारा दी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उसके भतीजे के साले की शादी में शामिल होने के लिए वह और रिश्ते में दो पौत्र देवकरण व मुकेश के साथ पाबूसर आया हुआ था। यहां पर उसके दामाद जयप्रकाश, सुरेंद्र कुमार व अनिल निवासी जालेऊ भी आए हुए थे। बारात गांव पाबूसर से मालासर जानी थी, जिस पर दामाद अनिल की गाड़ी में पौत्र देवकरण व मुकेश तथा दामाद जयप्रकाश सवार होकर आ गए। रात्रि में इन चारों को सामान लाने के लिए गोगासर भेजा, जहां से ये लोग लौट रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनिल चला रहा था, जिसने तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क के नीचे उतार दी, जिससे गाड़ी पलटी खा गई।

घटना में जयप्रकाश, देवकरण व मुकेश घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर जयप्रकाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं देवकरण व मुकेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रैफर किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रामनिवास कर रहे हैं।

शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur