Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटलों से 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

, ,

Video News : रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटलों से 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Rasad department team seizing domestic gas cylinders in Bidasar hotels

बीदासर में छापेमारी के दौरान जब्त किए गए घरेलू गैस सिलेंडर

बीदासर (चूरू)। कस्बे में शुक्रवार को रसद विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों से कुल 13 सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।


YouTube video

जय माँ भवानी होटल पर कार्रवाई

प्रवर्तन अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि जिला रसद अधिकारी अंशु तिवाड़ी के निर्देशन में टीम ने नोखा रोड स्थित विद्युत विभाग के सामने जय माँ भवानी होटल में छापेमारी की।

जांच के दौरान यहां व्यावसायिक कार्य में उपयोग किए जा रहे 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।


न्यू भवानी होटल से 3 सिलेंडर जब्त

इसके बाद टीम ने डूंगरगढ़ तिराहा स्थित न्यू भवानी होटल पर कार्रवाई करते हुए 3 घरेलू सिलेंडर जब्त किए।

इस प्रकार कुल 13 घरेलू गैस सिलेंडर कब्जे में लेकर डिस्ट्रीब्यूटर शुभम गैस एजेंसी को सुपुर्द किए गए।


टीम में ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान:

  • प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र सिंह (तारानगर)
  • बीदासर आसूचना अधिकारी नोपाराम
  • अन्य विभागीय टीम

मौजूद रही।


आगे भी जारी रहेगा अभियान

महिपाल सिंह ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रसद विभाग की इस कार्रवाई के बाद कस्बे के होटल व रेस्टोरेंट संचालकों में हलचल देखी गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur