Shekhawati Live

Video News : वृद्ध महिला की ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को झुंझुनू पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझाया 
 

लूट की नीयत से वृद्धा की हत्या, पहचान होने पर रेत दिया गला

 
Gudha Gaurji police arrest accused in blind murder case
झुंझुनू में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
 

झुंझुनूं,  पुलिस थाना गुढागौड़जी ने ग्राम गुड़ा में हुई 70 वर्षीय वृद्ध महिला की ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को महज 24 घंटे में सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह (RPS) के सुपरवीजन में थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलान के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा की गई।

घर के अंदर मिली थी वृद्धा की लाश

दिनांक 26 जनवरी 2026 को ग्राम गुड़ा में सीता देवी (70) पत्नी सीताराम अग्रवाल की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका अकेली रहती थीं। घटना के बाद अज्ञात आरोपी द्वारा नकदी व कीमती सामान लूट कर ले जाने की सूचना मिली।

एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वॉयड की मदद

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित किया।
एफएसएल, एमओबी टीम, एमआईयू टीम और डॉग स्क्वॉयड द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया।
सूक्ष्म निरीक्षण में सामने आया कि मृतका ने आत्मरक्षा में कड़ा प्रतिरोध किया था, जिससे आरोपी के शरीर पर धारदार हथियार से चोटों के निशान मिले।

डॉग स्क्वॉयड ने दी अहम कड़ी

डॉग ‘जस’ को घटनास्थल से सेंट दी गई, जिसने करीब 200 मीटर चलकर चौथमल शर्मा के घर तक संकेत दिया। इसके बाद मानवीय व तकनीकी सूचना के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई।

लूट की नीयत, पहचान होने पर हत्या

पूछताछ में आरोपी प्रितम कुमार उर्फ लालू ने स्वीकार किया कि वह मृतका के पास रुपयों की जानकारी के कारण लूट की नीयत से घर में घुसा था।
पहचान हो जाने और शोर मचाने पर आरोपी ने गला दबाकर चाकू से गला रेत दिया, जिससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। संघर्ष में आरोपी के बाएं हाथ व नाक पर चोटें आईं, जिनका इलाज उसने सीएचसी पौंख में करवाया।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
प्रितम कुमार उर्फ लालू, पुत्र चौथमल शर्मा, जाति ब्राह्मण, उम्र 26 वर्ष, निवासी गुड़ा, थाना गुढागौड़जी, जिला झुंझुनूं
मामले में अनुसंधान जारी है।