Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में CGST टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप

, ,

Video News : झुंझुनूं में CGST टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप

चिड़ावा में दो दुकानों पर CGST विभाग की जांच जारी


CGST officials conducting investigation at shops in Chirawa market area

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में CGST विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने कल्याण राय मंदिर के पास स्थित दो दुकानों पर जांच शुरू की।

कार्रवाई की सूचना मिलते ही बाजार क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।

कर चोरी की आशंका में जांच

YouTube video

जानकारी के अनुसार CGST ऑफिस की टीम कर चोरी की आशंका को लेकर दस्तावेजों और लेन-देन की जांच कर रही है।

टीम दुकानों से संबंधित रिकॉर्ड और टैक्स दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।

हालांकि विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।

मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात

कार्रवाई के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया।

CGST अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी लगातार मौजूद रहे और जांच प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संचालित किया जा रहा है ।

व्यापारियों में बनी रही हलचल

बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की खबर फैलते ही अन्य व्यापारियों में भी हलचल देखी गई। कई दुकानदारों ने अपने दस्तावेज और रिकॉर्ड व्यवस्थित करना शुरू कर दिया।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur