Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : मनचलों की निकली हेकड़ी, सादा वर्दी वाली पुलिस ने सिखाया सबक

, ,

Video News : मनचलों की निकली हेकड़ी, सादा वर्दी वाली पुलिस ने सिखाया सबक

“ऐसे ही करते रहेंगे…” कहने वाले युवक पहुंचे थाने


Police arrests miscreants during women safety operation in Chidawa

चिड़ावा, मनीष शर्मा। महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष डिकॉय ऑपरेशन के तहत चिड़ावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपित सुल्ताना बस स्टैंड के पास कॉलेज छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां और फब्तियां कस रहे थे।

सादा वर्दी में तैनात थी महिला पुलिस टीम

YouTube video

राजस्थान पुलिस के महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत चिड़ावा थाना क्षेत्र में विशेष टीम गठित की गई थी।

महिला कांस्टेबल प्रमिला कुमारी और रेणुका कुमारी सिविल ड्रेस में कॉलेज और बस स्टैंड क्षेत्र में निगरानी कर रही थीं।

वहीं हेड कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल विकाश कुमार गश्त पर तैनात थे।

कॉलेज छात्राओं पर कर रहे थे अभद्र टिप्पणियां

गश्त के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने देखा कि दो युवक बाइक लेकर खड़े थे और छात्राओं पर अश्लील कमेंट कर रहे थे।

जब पुलिसकर्मियों ने उनका नाम-पता पूछकर रोकने का प्रयास किया, तो दोनों आरोपित अभद्र व्यवहार करने लगे।

पुलिस से भी की बदतमीजी

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने कहा कि वे पहले भी ऐसा करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

स्थिति बिगड़ने पर महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत थाने को सूचना दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

पकड़े गए आरोपितों की पहचान

  • रमन पुत्र सत्यवीर निवासी अजीतपुरा
  • नीतिश पुत्र राजवीर निवासी लांबा गोठड़ा

के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है।

बिना कागजात की बाइक भी जब्त

कार्रवाई के दौरान आरोपित अपनी बाइक के दस्तावेज भी पेश नहीं कर पाए।

इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत बाइक को जब्त कर लिया।

महिला सुरक्षा को लेकर सख्त पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur