Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : रेलवे ट्रैक के पास मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

, ,

Video News : रेलवे ट्रैक के पास मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

Police investigating youth death near Chirawa railway track

चिड़ावा में रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

चिड़ावा शहर में रविवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

YouTube video

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह रेलवे कर्मचारियों को ट्रैक निरीक्षण के दौरान चिड़ावा रेलवे स्टेशन से रतनशहर की ओर जाने वाले ट्रैक पर स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर युवक का शव दिखाई दिया।घटना की सूचना तुरंत चिड़ावा पुलिस थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास का निरीक्षण किया। जांच के दौरान युवक की मोटरसाइकिल रेलवे ट्रैक के पास खड़ी मिली, जबकि उसका मोबाइल फोन पटरी के बीच में पड़ा हुआ था।

पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस ने मोटरसाइकिल के पंजीकरण नंबर के आधार पर युवक की पहचान की। मृतक की पहचान दीपक पुत्र विनोद कुमार निवासी अरड़ावता के रूप में हुई।पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और आगे की कार्रवाई शुरू की।परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक झांझोत बस स्टैंड क्षेत्र में एक निर्माण सामग्री विक्रेता की दुकान पर कार्यरत था। वह अविवाहित था और अपने परिवार के साथ अरड़ावता में रहता था।पुलिस ने शव को चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मौत के कारणों को स्पष्ट किया जाएगा।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की सभी संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur