Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में हादसा: तेज रफ्तार बाइक से बुजुर्ग की मौत

, ,

Video News : झुंझुनूं में हादसा: तेज रफ्तार बाइक से बुजुर्ग की मौत

Bike accident in Chidhawa Jhunjhunu leaves elderly dead, rider injured

चिड़ावा बाइपास पर तेज रफ्तार का कहर

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बावलिया बाबा मंदिर के पीछे बाइपास पर तेज रफ्तार बाइक ने एक पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी।

खाना खाकर खेत जा रहे थे बुजुर्ग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतीलाल (पुत्र विश्वनाथ) रात का खाना खाने के बाद पैदल ही अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे बाइक सवार अंशु उर्फ मनजीत (पुत्र रोहिताश्व) ने उन्हें टक्कर मार दी।

YouTube video

टक्कर इतनी जोरदार कि दोनों गंभीर घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई। एंबुलेंस चालक बंटी नूनिया और ईएमटी अंकित निर्मल मौके पर पहुंचे और घायलों को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

झुंझुनूं रेफर, रास्ते में बुजुर्ग की मौत

अस्पताल में डॉ. संदीप शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय बुजुर्ग मोतीलाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई राजेंद्र कुमार और कांस्टेबल विकास ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और दुर्घटना स्थल का मुआयना किया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur