Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video : दो बाइकों की भिड़ंत, पांच घायल; दो झुंझुनूं रेफर

, ,

Video : दो बाइकों की भिड़ंत, पांच घायल; दो झुंझुनूं रेफर

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, CCTV में कैद हुई टक्कर की घटना

Two damaged bikes after collision near Chirawa hospital road

चिड़ावा शहर में गुरुवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भारद्वाज अस्पताल के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया।

दोनों बाइकों में सवार थे युवक और किशोर

YouTube video

जानकारी के अनुसार, एसडीएम कार्यालय की तरफ से आ रही बाइक पर

  • अरुण पुत्र सत्यवीर (21) निवासी नालपुर, हाल अडुका
  • मयंक (18) निवासी अडुका

सवार थे।

वहीं दूसरी बाइक पर झुंझुनूं रोड की तरफ से

  • साहिल (17) निवासी ओजटू
  • पंकज (16) निवासी ओजटू
  • प्रीतम (10) निवासी फतेहसर

आ रहे थे।

दर्शन और अस्पताल से लौट रहे थे युवक

बताया जा रहा है कि अरुण और मयंक बावलिया बाबा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। वहीं साहिल, पंकज और प्रीतम एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को खाना देकर वापस जा रहे थे।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज गति में थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांचों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार का असर साफ दिखाई दे रहा है।

राहगीरों ने पहुंचाई मदद

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे 108 चालक बंटी नूनिया और ईएमटी सतीश कुमार ने सभी घायलों को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

दो गंभीर घायल झुंझुनूं रेफर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अरुण और साहिल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया।

बाकी घायलों का उपचार चिड़ावा अस्पताल में जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur