Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में हादसा: बुजुर्ग महिला की मौत, युवक जयपुर रेफर

, ,

Video News : झुंझुनू में हादसा: बुजुर्ग महिला की मौत, युवक जयपुर रेफर

Accident scene on Chirawa Surajgarh bypass, police investigating late night crash

बाइक की टक्कर से हुआ हादसा, युवक गंभीर

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-सूरजगढ़ बाईपास पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खुशी होटल के पास हुए इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पैदल लौट रही महिला को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार जमना देवी पत्नी गणेशराम सैनी, निवासी वार्ड नंबर 32, श्याम मंदिर के पास चिड़ावा, किसी कार्यक्रम से पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में महिला और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

YouTube video

अस्पताल से जयपुर रेफर

घायलों को तुरंत चिड़ावा उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए झुंझुनूं रेफर किया गया।

झुंझुनूं से भी हालत बिगड़ने पर दोनों को जयपुर रेफर किया गया।

रास्ते में महिला की मौत

जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही जमना देवी की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक सुभाष शर्मा (निवासी सूरजगढ़) का जयपुर में इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई किशन सिंह और हेड कांस्टेबल अमित भाटिया ने मौके का जायजा लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur