Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में ट्रोले ने बोलेरो को रौंदा, सीसीटीवी आया सामने

, ,

Video News : झुंझुनू में ट्रोले ने बोलेरो को रौंदा, सीसीटीवी आया सामने

Out of control trolley crushes Bolero at Chirawa bypass accident site

कुछ सेकंड की दूरी ने बचाई जान, बड़ा हादसा टला: आज तक नहीं देखा होगा ऐसा हादसा, कुचल गई बोलेरो

चिड़ावा (झुंझुनूं) में बड़ा सड़क हादसा उस समय होते-होते टल गया, जब एक बेकाबू ट्रोले ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी को पूरी तरह कुचल दिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

नीलकंठ होटल के सामने हुआ हादसा

यह दुर्घटना सूरजगढ़-ओजटू बाईपास पर नीलकंठ होटल के सामने रात करीब 10:30 बजे हुई। बोलेरो गाड़ी गैरेज के सामने खड़ी थी और उसमें सवार लोग पास ही मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, “अगर हम कुछ सेकंड और वहीं खड़े रहते, तो आज जिंदा नहीं होते।”

YouTube video

रॉन्ग साइड बस बनी हादसे की वजह

मौके पर खड़ी एक स्कूल बस को उसके ड्राइवर ने बिना बैक लाइट ऑन किए और गलत साइड से बैक किया।

उसी दौरान ओजटू की ओर से आ रहा ट्रोला अचानक सामने आई बस को देखकर नियंत्रण खो बैठा। बस को बचाने के प्रयास में ट्रोला दूसरी दिशा में मुड़ गया और सीधे बोलेरो पर चढ़ गया।

CCTV फुटेज में दिखा पूरा घटनाक्रम

इस हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बस की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई।

कई चीजें हुईं क्षतिग्रस्त

हादसे में बोलेरो के अलावा:

  • 11000 केवी बिजली पोल
  • दुकानों के सामने लगे टिन शेड
  • एक पेड़

भी क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रोला कंक्रीट भरकर पंजाब जा रहा था

पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में

सूचना मिलते ही चिड़ावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई ओमप्रकाश नरूका के नेतृत्व में टीम ने ट्रोला चालक अजीत कुमार को हिरासत में ले लिया।

चालक ने पुलिस को बताया, “मैंने बस को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान ट्रोला अनियंत्रित हो गया।”

बोलेरो मालिक ने बताया हाल

बोलेरो मालिक सत्यप्रकाश (भिर्र निवासी) ने कहा,
हम गाड़ी का काम करवा कर वापस जाने वाले थे, तभी अचानक ट्रोला आकर गाड़ी को कुचल गया।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur