Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में तेज रफ्तार कैंपर का कहर, सीसीटीवी आया सामने

, ,

Video News : झुंझुनू में तेज रफ्तार कैंपर का कहर, सीसीटीवी आया सामने

बिना नंबर कैंपर की टक्कर के बाद चालक फरार,बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल


Speeding camper hits bike drags it 100 feet Chirawa accident

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
बागर क्षेत्र स्थित विद्यानिकेतन स्कूल के सामने तेज रफ्तार कैंपर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।


YouTube video

100 फीट तक घसीटी बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिना नंबर की सफेद कैंपर तेज गति से पुराने डिप्टी ऑफिस से गोशाला रोड की ओर जा रही थी।

सुथरा बस्ती के पास मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कैंपर में फंस गई और
करीब 100 फीट तक घसीटती चली गई


टक्कर के बाद चालक फरार

हादसे के बाद भी चालक नहीं रुका।
वह करीब 100 फीट आगे जाकर वाहन को पीछे लेकर बाइक निकाली और मौके से फरार हो गया

इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।


चाचा-भतीजे गंभीर घायल

हादसे में पुरानी बस्ती निवासी ओमप्रकाश और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों टक्कर के बाद सड़क पर दूर जा गिरे।

108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उप जिला अस्पताल चिड़ावा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।


पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

सूचना मिलते ही एएसआई ओमप्रकाश नरुका मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

फरार आरोपी की तलाश के लिए
आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है


बिना नंबर वाहनों पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद शहर में बिना नंबर वाहनों की आवाजाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur