Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

, ,

Video News : झुंझुनूं में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

Two cars collide near Chirawa, Creta crashes into field

नूनिया गोठड़ा मोड़ पर क्रेटा और अर्टिगा की जोरदार टक्कर

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में झुंझुनूं रोड स्थित नूनिया गोठड़ा मोड़ पर मंगलवार को दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

YouTube video

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रेटा कार में सवार तीन लोग दिल्ली से सालासर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान नूनिया गोठड़ा के निकट मोड़ पर अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अर्टिगा चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसी बीच सामने से आ रही क्रेटा और अर्टिगा की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद खेत में जा घुसी क्रेटा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर काफी तेज थी।

हादसे के बाद क्रेटा कार सड़क से नीचे उतरकर दूर खेत में जाकर रुकी। दुर्घटना में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों की मदद की।

ये लोग हुए घायल

हादसे में कुलदीप पुत्र रामधारी निवासी दिल्ली, सुधीर पुत्र मायादीन तथा लक्ष्मण दास पुत्र ज्ञानचंद निवासी रेवाड़ी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

108 एंबुलेंस टीम ने पहुंचाया अस्पताल

108 एंबुलेंस के पायलट मनेंद्र सिंह और ईएमटी अंकित निर्मल ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि नूनिया गोठड़ा मोड़ पहले भी कई सड़क दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका है।

ग्रामीणों ने यहां सड़क सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय, चेतावनी संकेतक और गति नियंत्रण व्यवस्था लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

हादसे की वजह क्या रही?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोड़ पर तेज रफ्तार और अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने की कोशिश इस दुर्घटना का मुख्य कारण मानी जा रही है।

हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच कर रही है।

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur