Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : बेटा बना बुजुर्ग मां के डर की वजह? झुंझुनू में सनसनीखेज मामला

, ,

Video News : बेटा बना बुजुर्ग मां के डर की वजह? झुंझुनू में सनसनीखेज मामला

चिड़ावा में मां-बेटे का विवाद पहुंचा SDM तक, पुलिस पर अनदेखी का आरोप


Elderly woman submits complaint to SDM office in Chirawa

चिड़ावा उपखंड क्षेत्र के केहरपुरा खुर्द गांव में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे पर मारपीट, धमकी और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

तेज धूप में पंचायत समिति पहुंची वृद्धा

YouTube video

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे नीमा देवी अपने छोटे बेटे दशरथ के साथ चिड़ावा पंचायत समिति पहुंचीं। उस समय वहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) चल रही थी।

वृद्धा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपने बड़े बेटे महेंद्र के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप

पीड़िता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान बगड़ निवासी उसका बड़ा बेटा महेंद्र घर पहुंचा।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने आते ही घर का मुख्य गेट तोड़ दिया और घर के अंदर जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, कमरे में रखा घरेलू सामान भी बाहर फेंक दिया।

रोकने पर की मारपीट और धमकी

नीमा देवी के अनुसार, जब उन्होंने बेटे को रोकने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

बगड़ थाने में दी सूचना, कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पीड़िता और उनके छोटे बेटे दशरथ ने बताया कि घटना की सूचना बगड़ थाने में भी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद महिला ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई।

परिवार की सुरक्षा की मांग

पीड़िता ने आरोपी बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur