Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में FIR वापस लेने का दबाव, जान से मारने की धमकी

पीड़ित परिवार ने डीएसपी से मिलकर सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की


Victim family seeks police protection in Chirawa threat case

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में एक युवक और उसके परिवार को लगातार धमकियां मिलने का मामला सामने आया है।

पीड़ित परिवार ने चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल से मुलाकात कर सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

पहले हुई थी मारपीट की घटना

YouTube video

पीड़ित परिवार के अनुसार वार्ड नंबर 5 निवासी सचिन सोलंकी के साथ पहले मारपीट की घटना हुई थी।

इस मामले में इटली से लौटते ही जतिन सोलंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

FIR वापस लेने का दबाव

परिवार का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद अब दोबारा उन पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

साथ ही परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

विदेश में रह रहे रिश्तेदार को भी धमकियां

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनके ताऊ के बेटे, जो फिलहाल इटली में रह रहे हैं, उन्हें भी इंटरनेट कॉलिंग के जरिए धमकियां दी जा रही हैं।

परिवार ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत दी जा चुकी है।

डीएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

परिवार ने डीएसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे लगातार भय के माहौल में जी रहे हैं।

पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद

मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur