Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में टेंट लगाने को लेकर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच बवाल

, ,

Video News : झुंझुनू में टेंट लगाने को लेकर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच बवाल

HDFC बैंक के बाहर दूसरे दिन धरना, सुसाइड मामला गरम


Protest outside HDFC Bank Chirawa after suicide case tension

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में सुसाइड प्रकरण को लेकर दूसरे दिन भी HDFC बैंक के सामने धरना जारी रहा

पीड़ित परिवार और ग्रामीण लगातार अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।


YouTube video

कर्ज के दबाव में युवक ने दी जान

जानकारी के अनुसार, रामरख की ढाणी निवासी विनोद कुमार ने कर्ज के दबाव के चलते आत्महत्या कर ली थी।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात ट्रेन के आगे आकर उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


सुसाइड नोट में बैंक पर आरोप

मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

इसमें उन्होंने बैंक का लोन न चुका पाने और बैंक द्वारा दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है।


मांगों को लेकर प्रदर्शन तेज

धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन के सामने कई प्रमुख मांगें रखी हैं:

  • बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो
  • पीड़ित परिवार का लोन माफ किया जाए
  • परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए

धरनास्थल पर टेंट लगाने को लेकर विवाद

धरनास्थल पर टेंट लगाने को लेकर पुलिस-प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच विवाद हो गया

प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं देने पर तनाव की स्थिति बन गई और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई।

इसके बावजूद आंदोलनकारियों ने टेंट लगाकर धरना जारी रखा


मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात

स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur