Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में लेडी सिंघम की “अंबिका गर्जना” से हड़कंप

Chirawa police night checking public drinking crackdown Jhunjhunu Rajasthan

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले सुरा प्रेमियों पर बड़ी कार्रवाई

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में पुलिस की सख्ती ने असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा दिया है।

ट्रेनी RPS अंबिका चौधरी की अगुवाई में चलाए गए अभियान में दो दिनों में 32 लोगों पर कार्रवाई की गई है।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर शिकंजा

पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस कार्रवाई के बाद देर रात जाम छलकाने वालों में डर का माहौल बन गया है।

“अंबिका गर्जना” की चर्चा

हाल ही में पदभार संभालने वाली अंबिका चौधरी की कार्यशैली को लेकर शहर में चर्चा है।

स्थानीय लोग उनकी सख्ती और तेज कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।

शाम होते ही सक्रिय हो जाती है टीम

अभियान के तहत:

  • शहर के प्रमुख स्थानों पर निगरानी
  • शाम से ही पुलिस टीमें सक्रिय
  • देर रात तक लगातार चेकिंग

जारी रहती है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

एसआई कैलाश चंद्र ने स्पष्ट किया:

“सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों को अब सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि यह अभियान लगातार जारी रहेगा

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट