Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में भीषण हादसा, 10 फीट नीचे खेत में गिरी कार

, ,

Video News : झुंझुनू में भीषण हादसा, 10 फीट नीचे खेत में गिरी कार

Damaged car after major accident on Chirawa Mandrela road

सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार

झुंझुनूं जिले में चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर शनिवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

आलमपुरा-बुडानिया के बीच सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई और करीब 8 से 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी।

हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त

YouTube video

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

स्थानीय लोगों ने बचाई चालक की जान

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक गजेंद्र पुत्र रामसिंह निवासी बुडानिया को कार से बाहर निकाला।

हालत गंभीर होने के कारण लोगों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना निजी वाहन से घायल को चिड़ावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

बाद में सूचना मिलने पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।

“चालक का बचना चमत्कार जैसा”

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की हालत देखकर चालक का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं लगा।

हादसे की तस्वीरें देखकर लोग भी दंग रह गए।

अस्पताल में चल रहा उपचार

उपजिला अस्पताल में डॉ. निर्मला और वार्डबॉय कर्मवीर श्योराण ने घायल का प्राथमिक उपचार किया।

फिलहाल घायल का इलाज जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur