Shekhawati Live

Video News : झुंझुनू में बेकाबू हुई ब्लैक स्कॉर्पियो, बिजली पोल के उड़ाए परखच्चे 

चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर बड़ा हादसा टला
 
 
Uncontrolled Scorpio crashes near Mandrela Road Chirawa Jhunjhunu

चिड़ावा कस्बे के मंड्रेला रोड पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अचानक अनियंत्रित हो जाने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना श्योपुरा क्षेत्र के पास हुई, जहां वाहन काफी दूरी तक बेकाबू हालत में दौड़ता रहा।

पोल तोड़ते हुए दीवार के पास रुकी स्कॉर्पियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक का वाहन पर नियंत्रण दूर से ही बिगड़ गया। अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे लगे पोल को तोड़ते हुए एक दीवार के पास जाकर रुका। हादसे में स्कॉर्पियो भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।

कोई राहगीर नहीं होने से टला बड़ा हादसा

गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय सामने से कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था। यदि उस समय सड़क पर आवाजाही होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद जुटी भीड़

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मंड्रेला रोड पर तेज रफ्तार वाहन आए दिन खतरा बनते जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण व सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट