Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में आधी रात लाठी-पत्थर से भिड़ंत, सड़क पर बवाल

Midnight clash with sticks and stones on Chirawa street

झुंझुनूं के चिड़ावा में देर रात दो पक्ष आमने-सामने, सड़क पर मचा हड़कंप

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में शुक्रवार देर रात अचानक सड़क पर बवाल मच गया

दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।


YouTube video

कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई

कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-भाठा जंग शुरू हो गई। सड़क पर काफी देर तक मारपीट और पत्थरबाजी होती रही।

इस दौरान आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए और कई लोग डर के कारण अपने घरों में ही बंद रहे।


लोग बोले – घुमक्कड़ या खानाबदोश लग रहे थे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के लोग कौन थे और कहां से आए थे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया।

उनकी वेशभूषा और बोलचाल से वे घुमक्कड़ या खानाबदोश लग रहे थे।


पुलिस पहुंचने से पहले एक पक्ष फरार

घटना के दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही एक पक्ष वहां से जा चुका था

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि झगड़ा किन कारणों से हुआ।


घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरी घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वीडियो में सड़क पर लोगों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur