Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत, चालक झुंझुनूं रेफर

, ,

Video News : ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत, चालक झुंझुनूं रेफर

Damaged truck and container after collision near Chirawa Pilani road

चिड़ावा-पिलानी रोड पर देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा

झुंझुनूं। चिड़ावा-पिलानी रोड पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रीधर यूनिवर्सिटी के नजदीक ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा मंगलवार मध्यरात्रि के बाद करीब 1 बजे हुआ बताया जा रहा है।

YouTube video

108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही चिड़ावा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

ईएमटी अंकित निर्मल और चालक मनेंद्र सिंह ने घायल कंटेनर चालक सुनील पुत्र नरेंद्र निवासी बनगोठड़ी को तुरंत चिड़ावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

अस्पताल में डॉ. भानुप्रकाश ने घायल का प्राथमिक उपचार किया।

हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

सूचना मिलते ही पिलानी पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने कंटेनर को थाने पहुंचा दिया है, जबकि हादसे के समय दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार मिला। ट्रक दुर्घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा मिला है।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और फरार चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur