Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : टैम्पो ने चिड़ावा रेलवे क्रॉसिंग में मारी टक्कर, चालक फरार, झुंझुनूं से टीम रवाना

, ,

Video News : टैम्पो ने चिड़ावा रेलवे क्रॉसिंग में मारी टक्कर, चालक फरार, झुंझुनूं से टीम रवाना

Broken railway crossing gate at Chirawa after tempo collision

गेट टूटने के बाद लंबी कतारें और लोग परेशान, मरम्मत जारी

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर के अरड़ावता रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम करीब 6 बजे लोडिंग टैम्पो चालक की लापरवाही से गेट टूट गया।

चालक ने गेट में टक्कर मारी

सूचना के अनुसार, टैम्पो चालक ने रेलवे क्रॉसिंग के फाटक में टक्कर मार दी, जिससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

यातायात हुआ प्रभावित

गेट टूटने के कारण क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सौभाग्य से इस दौरान कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।

मरम्मत कार्य और निरीक्षण

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने टूटे हुए गेट को साइड में हटाकर यातायात सुचारू किया।

रेलवे कर्मचारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और रेलवे की टीम गेट को दुरुस्त करने में जुटी हुई है।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट