Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Jhunjhunu Video News : बैंक से निकले रिटायर्ड कैप्टन, कुछ मिनट में 50 हजार गायब!

, ,

Jhunjhunu Video News : बैंक से निकले रिटायर्ड कैप्टन, कुछ मिनट में 50 हजार गायब!

चिड़ावा में फिल्मी अंदाज में चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी


CCTV footage captures youth stealing cash bag in Chirawa

झुंझुनू जिले में दिनदहाड़े चोरी की ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।रिटायर्ड फौजी बैंक से पैसे निकालकर कैंटीन पहुंचे… कुछ मिनटों की लापरवाही हुई… और 50 हजार रुपए से भरा बैग लेकर चोर फरार हो गया।सबसे बड़ी बात… पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।
अब सवाल ये है कि क्या आरोपी पहले से पीछा कर रहा था?

YouTube video

ये तस्वीरें हैं झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे की…
जहां गुरुवार सुबह मंड्रेला मोड़ इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया।खुड़िया का बास निवासी रिटायर्ड एक्स कैप्टन उदाराम सुबह स्टेशन रोड स्थित SBI बैंक पहुंचे थे…जहां उन्होंने 50 हजार रुपए निकाले।बैंक से निकलने के बाद वो अपने पोते के साथ मंड्रेला मोड़ स्थित एक कैंटीन पर पहुंचे…
उन्हें क्या पता था कि शायद कोई उनकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।उदाराम कैंटीन के बाहर एक स्टूल पर बैठ गए…
पोता सामान खरीदने लगा…और इसी दौरान उन्होंने रुपयों से भरा बैग पास में रख दिया।

बस… यहीं चोर को मौका मिल गया।एक युवक धीरे-धीरे कैंटीन के पास पहुंचा…
इधर-उधर नजर दौड़ाई…और कुछ ही सेकंड में बैग उठाकर मौके से फरार हो गया।जब कुछ देर बाद उदाराम ने अपना बैग देखा…
तो उनके होश उड़ गए।तुरंत कैंटीन में लगे CCTV कैमरे खंगाले गए…
और फुटेज में एक संदिग्ध युवक बैग लेकर जाते हुए साफ दिखाई दिया।अब पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी युवक को पहले से बैग में नकदी होने की जानकारी थी।संभावना ये भी जताई जा रही है कि वह बैंक से ही उदाराम का पीछा करते हुए कैंटीन तक पहुंचा।हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।फिलहाल चिड़ावा पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान में जुटी है।लेकिन इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बैंक से नकदी निकालने के बाद थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur